एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प




पेंड्रा। भारतीय जनता पार्टी पेंड्रा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में महान चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने स्मरण किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का योगदान
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का चिंतन भारतीय संस्कृति और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर आधारित था। उन्होंने भारतीय जनसंघ को वैचारिक आधार प्रदान करने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
इसी क्रम में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निर्माण जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी एवं उनके कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके विचारों में समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की भावना प्रमुख रूप से दिखाई देती है।
कार्यकर्ताओं ने लिया विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भाजपा पेंड्रा मंडल के कोषाध्यक्ष विनय सूर्यवानी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय राय सोशल मीडिया के मनीष श्रीवास जी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री इंजी.सौरभ साहू जी, पेंड्रा मंडल के एल्डरमैन अरुण तिवारी जी, एल्डरमैन श्रीमती दुर्गी कोल जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विवेक जायसवाल जी, मंडल मंत्री पेंड्रा विमल मिश्रा जी, महिला मोर्चा पेंड्रा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी यादव जी, हीरानंद जैन जी, राजेश श्रीवास जी, महेश मिश्रा जी, दीपक गुप्ता जी तथा भाजपा मंडल पेंड्रा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
