पेंड्रा। भाजपा पेंड्रा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी का जन्मदिवस अंजनी वाटिका, पेंड्रा में बड़े ही हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं पारिवारिक वातावरण में मनाया गया। जन्मदिवस समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता, शामिल हुए और रमेश तिवारी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के लिए स्नेह भोज एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। GPM जिला संगीत एवं कला मंच के अध्यक्ष निर्माण जायसवाल जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर जी एवं श्री विनय सूर्यवानी जी ने शानदार संगीत प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

समारोह में मरवाही के लोकप्रिय विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लाल जी यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला स्तर से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

“भारतीय जनता पार्टी केवल पार्टी नहीं, हमारा परिवार है” — रमेश तिवारी

जन्मदिवस समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक परिवार है। इस परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।”
उन्होंने कहा कि लगातार संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक दायित्वों के बीच कार्यकर्ताओं के आपसी मेल-जोल, संवाद और सौहार्द को और मजबूत करने तथा कुछ समय मनोरंजन के साथ एक-दूसरे के साथ आत्मीयता से जुड़ने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है।
श्री तिवारी ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता, आपसी स्नेह और समर्पण में निहित है। जब कार्यकर्ता एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं, तो संगठन और अधिक मजबूत होता है।
जन्मदिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वाले सभी जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं मित्रगणों के प्रति रमेश तिवारी ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में पार्टी ही परिवार की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। आत्मीय मिलन, संगीत, स्नेह भोज और कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने जन्मदिवस समारोह को यादगार बना दिया।
भाजपा पेंड्रा मंडल के इस आयोजन ने संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के आपसी स्नेह और पारिवारिक भाव को एक बार फिर मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *