पेंड्रा। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पेंड्रा मंडल द्वारा सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेंड्रा में मरीजों को फल वितरित किए गए। मंडल अध्यक्ष श्री रमेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद मरीजों के बीच पहुंचकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनप्रतिनिधियों के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता प्रकट करने का सार्थक माध्यम है। वही भाजपा जिला मंत्री बालकृष्ण अगवाल ने कहा मरीजों के बीच फल वितरण कर कार्यकर्ताओं ने सेवा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा पेंड्रा मंडल का यह आयोजन सेवा ही संगठन, जनकल्याण ही संकल्प की भावना को प्रतिबिंबित करता है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग, संवेदना और सकारात्मकता का संदेश पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे बालकृष्ण अग्रवाल ,निर्माण जयसवाल ,अजय राय,रमेश तिवारी,मनीष श्रीवास अरुण तिवारी,देव शरण राठौर, श्री मति मुन्नी बाई कोल, विमल मिश्रा, श्रीमति अरुणा गणेश जयसवाल ,,श्री मति सिया बाई , श्रीमति खुशी बिंद, रेनू काछी,राम मिलन सोनी जी,हरवंश गुप्ता, डॉ,दिलीप राय,शरद ताम्रकार,कृष्णकांत कुशवाहा, हीरा चंद जैन,अमित सारथी,पवन माझी,दिलीप विश्वकर्मा, जगदीश यादव जी,शिव कुमार काछी,विशेष उपस्थिति श्री जंग बहादुर सिंह जी एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *