बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार (शहरी आवासन) तोखन साहू के जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही आगमन पर पेंड्रा के दुर्गा चौक में भाजपा मंडल पेंड्रा नगर द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दुर्गा चौक पर उपस्थित रहे। मंत्री श्री तोखन साहू जी का ढोल-ताशों की गूंज, आतिशबाजी एवं पुष्पमालाओं से भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
मंत्री श्री तोखन साहू जी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

स्वागत कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष श्री राम जी श्रीवास जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रितेश फरमानिया जी, एल्डरमैन श्री भूधर सोनी जी, डॉ. प्रवीण राय जी, पार्षद देवी सिंह जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अजय राय जी, निवर्तमान जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता जी, श्रीमती सुनीता राठौर जी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्री देव शरण राठौर जी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ साहू जी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री कुलदीप शुक्ला जी, जिला मंत्री हेमंत वाघे जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही भगवान दास ताम्रकार जी, कृष्ण प्यारे जायसवाल जी, मंडल मंत्री सिया बाई पेंड्राम जी, विमल जी, श्री विनय सूर्यवानी , निर्माण जायसवाल , आदित्य पांडे जी, कृष्णकांत कुशवाहा जी, मिश्रा जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम पाण्डेय जी, किसान मोर्चा महामंत्री महेश मिश्रा , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अविनाश पंजाबी जी, युवा मोर्चा महामंत्री श्शिवांश मित्तल , शशांक गुप्ता , रितेश गुप्ता वी.पी. सिंह , शहरवंश गुप्ता , डॉ. दिलीप राय जी, सौरभ बंका जी, श्री सुरेश गुप्ता जी, श्री शरद ताम्रकार , दीपक गुप्ता जी, राजेश जी, राजेश श्रीवास , जगदीश यादव , पवन माझी , विशाल साहू जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *