कार्य में झलके पारदर्शिता एवं निष्पक्षता आम जनता को दिखे

विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे कोटवार और वन विभाग के कर्मचारी

आज दिनांक 25/ 11 /24 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वन विभाग के अधिकारी, फॉरेस्ट गार्ड एवं जिला के कोटवार का बैठक लिया गया ।जिसमें नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा की गईं। पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि कोटवार जनता एवं पुलिस के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है वे न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं बल्कि मैदानी जानकारी का प्राथमिक स्रोत भी होते हैं चुनाव के दौरान उनकी भूमिका और भी अहम हो जाती है। कोटवारों को चाहिए कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि व चुनाव संबंधी किसी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। कोटवार अपने कार्यक्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं का पालन सुनिश्चित करें । कोटवारों एवं वन विभाग के कर्मचारियों को कहा कि कार्य में पारदर्शिता झलके एवं निष्पक्षता आम जनता को दिखे।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि पुलिस और कोटवारों के बीच संबंध बेहतर होने से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *