By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
gpmtimes.ingpmtimes.ingpmtimes.in
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Reading: शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर श्री विजय दयाराम के
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
gpmtimes.ingpmtimes.in
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
gpmtimes.in > Blog > गौरेला पेंड्रा-मरवाही > शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर श्री विजय दयाराम के
गौरेला पेंड्रा-मरवाही

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर श्री विजय दयाराम के

Anupam Pandey
Last updated: 2026/07/13 at 8:07 AM
Anupam Pandey 15 hours ago
Share
SHARE

परिचयात्मक बैठक में अधिकारियों को दिए सुशासन, समयबद्ध शिकायत निराकरण एवं ई-ऑफिस संचालन के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 13 जुलाई 2026/जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

इसके लिए सभी अधिकारी समन्वय, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागवार कार्यों की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण के बाद आवेदकों से फीडबैक भी अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। कलेक्टर ने सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइलों एवं नस्तियों का संचालन सुनिश्चित करने तथा आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव, विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों तक समय पर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया तथा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए युवाओं को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने नव निर्मित कम्पोजिट बिल्डिंग में विभिन्न विभागों के लिए कक्ष आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए, ताकि सभी विभाग एकीकृत परिसर से बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर सकें।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा, एसडीएम पेंड्रारोड श्री अमित बेग, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Anupam Pandey

You Might Also Like

पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र के अपहरण एवं फिरौती के मामले का किया पर्दाफाश

कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में घटित जघन्य अंधे कत्ल एवं लूट के मामले में चांदी खरीददार झारखंड से गिरफ्तार

जिला चिकित्सालय में शुरू हुई अटल आरोग्य लैब, अब 134 प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध

भाजपा पार्षद, एवं युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी की गुंडागर्दी बीच चौक लोगो को भ्रमित कर बाहरी लोगो से की खुले आम मार पीट

सीमांकन टीम पर हमला, दीपक तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज ; आरोपी पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड का भी आरोप

Anupam Pandey July 13, 2026 July 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र के अपहरण एवं फिरौती के मामले का किया पर्दाफाश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?