शासकीय माध्यमिक शाला महोरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन कराया गया जिसमें 3 ग्राम पंचायत के स्कूल सम्मिलित हुए ग्राम पंचायत मझगांव ग्राम पंचायत बगड़ी और ग्राम पंचायत महोरा के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों ने सहभागिता दर्ज कराई l नव प्रवेश बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समीरा पैकरा उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह थे कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही श्री अजय राय के द्वारा की गई एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नेहा सलाम के प्रतिनिधि श्री गजरूप सिंह (भूतपूर्व सरपंच बगड़ी) उपस्थित थे विशिष्टतअतिथियों में तीनों ग्राम पंचायत के सरपंच भी मंचस्थ थे कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का आरंभ माता सरस्वती को माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआl उसके पाश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा स्वागत नृत्य एवं सुआ नृत्य की प्रस्तुति की गईl अतिथियों के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन एवं आशीष वचन दिया गया साला प्रवेश उत्सव की एवं नए सत्र की शुरुआत आकाश में गुब्बारे छोड़कर की गई अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण करके पर्यावरण सुरक्षित करने का भी संदेश दिया गया जाते-जाते मुख्य अतिथि के द्वारा माध्यमिक शाला महोरा में बाल वाटिका एवं समिति का समतलीकरण करवाने की भी घोषणा मंच से की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *