विगत दिनों अग्रवाल सभा की सामान्य बैठक अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के लिए अग्रसेन भवन पेंड्रा में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मिति से शारदा चरण पसारी को जयंती समारोह का अध्यक्ष बनाया गया।उसके बाद शारदा चरण पसारी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया । उपाध्यक्ष पद पर विकाश महलवाला कोषाध्यक्ष पद विकाश जालान,रतन गोयनका और सचिव पद पर चारु अग्रवाल,मिहिर मित्तल एवं पत्रिका प्रभारी नितेश अग्रवाल,यश सातूवाला मीडिया एवं प्रचार प्रभारी सुमित जालान, रिशी पसारी को बनाया गया। कार्यकारिणी में महेश पसारी,पवन गोयनका, आनंद गोयनका,प्रशांत गोयल,राजेश पसारी,प्रमोद सुल्तानिया,नागेश सुल्तानिया, हर्ष गोयल,दीपक गोयल,अनुज गोयनका, हर्षित सातूवाला अमोघ महलवाला,मुकुल अग्रवाल,अनमोल महलवाला,हर्ष जालान , तनिष्क खंडेलवाल राहुल पसारी को लिया गया । जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने हेतु खेलकूद , सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम किया जाएगा। जयंती समारोह के अध्यक्ष शारदा चरण पसारी ने बताया तीसरी बार 14 सितंबर दिन रविवार को रक्त दान एवम नि: शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर अग्रसेन भवन पेंड्रा आयोजित किया जाएगा और 22 सितंबर को अग्र मैराथन दौड़ का आयोजन सभी समाज के लिए महिला एवं पुरुष वर्ग दोनों के लिए अग्रसेन चौक से किया जाएगा। एक हफ्ते तक जयंती महोत्सव बनाया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *