कल दिनांक 6-1-2026  को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. नवीन मार्कण्डेय का जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के गौरेला स्थित गांधी चौक में आगमन हुआ। इस अवसर पर गौरेला मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष राज कुमार रोहनी के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री को फलों से तौलकर उनके प्रति स्नेह एवं सम्मान प्रकट किया।


इसके पश्चात डॉ. मार्कण्डेय ने न्यू सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्रमशः अपना परिचय दिया। डॉ. मार्कण्डेय ने स्वागत-अभिनंदन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि उनका इस क्षेत्र से बहुत पुराना जुड़ाव रहा है तथा वे यहां के अनेक कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के समय से जुड़े कई कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने स्वयं कार्य किया है।


डॉ. मार्कण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसान और वंचित वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिए।


इस दौरान मोदी सरकार द्वारा रोजगार सृजन हेतु प्रारंभ किए गए नए मिशन “VB G RAM G” के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। साथ ही SIR विषय पर भी डॉ. मार्कण्डेय ने संक्षेप में जानकारी साझा की।


इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लाल जी यादव ,विधायक प्रणव मरपच्ची, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर,नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर एवं नीरज जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह,जिला महामंत्री किशन सिंह एवं कुबेर सरराठी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर चक्रधारी, जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक पेंद्रो, पेंड्रा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, पेंड्रा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार पुरी, सेमरा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहनी, दक्षिण मंडल अध्यक्ष हेमचंद्र मरावी ,मध्य मंडल अध्यक्ष अजय रजक, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देव शरण राठौर, वरिष्ठ पार्षद वेदराम कोल ,श्रीमती मुन्नी बाई कोल, पार्षद देवी सिंह, रामबहादुर सिंह ,अजय राय ,सौरभ साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *