भारतीय जनता पार्टी मंडल पेंड्रा नगर द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शिव मंदिर, हाई स्कूल परिसर पेंड्रा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत भजन, अभिषेक एवं जप का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री लालजी यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत की सांस्कृतिक चेतना, धार्मिक आस्था एवं राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लूशन सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. प्रवीण राय, पूर्व महामंत्री अरुण तिवारी, पार्षद मनीष श्रीवास, पार्षद वेदराम कोल, आनंद साहू, देव शरण राठौर, अजय राय, पार्षद कुलदीप शुक्ला, सौरभ साहू, विमल मिश्रा, कृष्णपाल जायसवाल, नरेंद्र राठौर, निर्माण जायसवाल, डॉ. दिलीप राय, पवन माझी, कामता यादव, हेमंत वाघे , आकाश ताम्रकार,मुन्नी बाई कोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *