पेंड्रा। दुर्गा चौक पेंड्रा में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर नगरवासियों द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। भजनों, जयकारों एवं दीप प्रज्वलन के साथ महाआरती संपन्न हुई। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित युवा, एवं बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी रही।

नगरवासियों ने ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अक्षय महराज , राम जी श्रीवास ,सुरेश गुप्ता,डॉ प्रवीण राय, भूधर सोनी, महेश मिश्रा, डॉ दिलीप राय, अजय राय, नीरज जैन,रितेश फरमानिया, अरुण तिवारी, शरद ताम्रकार,मनीष श्रीवास, रमेश तिवारी, प्रमोद शर्मा,विमल मिश्रा,सुमीत साहू, गोलू राठौर, राजेश श्रीवास, सौरभ साहू, देवी प्रसाद, नरेंद्र राठौर,पवन माझी, शशांक गुप्ता, विशाल साहू, हेमंत राव वाघे,सुयश जैन एवं अन्य श्रद्धालु गण उपस्थिति थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *