गौरेला पेंड्रा मरवाही – अवगत हो कि दो दिवस पश्चात् 26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस कि 77वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है इस राष्ट्रीय पर्व को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवक बंधुओ द्वारा नगर के नया बस स्टैंड स्थित राष्ट्र वीर दुर्गा दास जी की प्रतिमा, हाई स्कूल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, नगर के मध्य में स्थित अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा एवं बस स्टैंड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा अटल परिसर कि चारो ओर जल से धुलाई और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गयी |

महापुरुषों के प्रतिमाओं की स्वच्छता उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पवित्र तरीका है या न केवल ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित करता है बल्कि स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता को भी बढ़ावा देता है यह एक नैतिक जिम्मेदारी है इस विशेष अभियानों और सामूहिक सहयोग के माध्यम से पूरा किया जाता है |
स्वच्छता ही सेवा है जो स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने का एक सम्मानजनक तरीका हैI स्वच्छता का उद्देश्य प्रतिमाओं को स्वच्छ सुंदर और सुरक्षित बनाए रखना है ताकि उनके आदर्श जीवित रहे, प्रतिमाओं की शारीरिक सफाई के साथ-साथ यह नागरिकों को विचारों में भी स्वच्छता और राष्ट्र प्रेम को अपनाने के लिए प्रेरित करता है |

इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से बाल स्वयंसेवक समर्थ साहू, राजवीर केवट, यश केवट, आंचल, मुस्कान, सुमन, अंशिका सोनिया,प्रिंसी,अवनी खुशी, समृद्धि साहू,यश,कान्हा, सूरज सोनी, अंकुश विश्वकर्मा,सत्य केसरी, अभिषेक चौधरी,कृष्ण केवट, विजय गुप्ता, शरद ताम्रकार, अजय कोटवानी, अनुपम चौबे एवं गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष राम जी श्रीवास और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *