जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रमेश तिवारी अध्यक्ष एसएमडीसी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रवीण राय, महेश मिश्रा, पूरन छाबरिया, श्रीमती दुर्गी कोल, सुरेश गुप्ता एवं अजय राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.एस. आर्मो ने की।
सर्वप्रथम विद्यालय के खेल मैदान में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से सराहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय के असेंबली हॉल में किया गया, जहाँ माँ सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि रमेश तिवारी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री पूरन छाबरिया ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों श्री पूरन छाबरिया, सौरभ साहू, श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव एवं श्री जंग बहादुर द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर समाजसेवी जंग बहादुर एवं आनद साहू श्रेयांश पांडे नगर मंत्री एबीवीपी, आदित्य चतुर्वेदी नगर सह मंत्री एबीवीपी, वरिष्ठ नागरिकगण, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता गंगाराम राठौर एवं व्याख्याता कमलेश कुमार साहू द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य आर.एस. आर्मो ने आभार प्रदर्शन कर सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *