By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
gpmtimes.ingpmtimes.ingpmtimes.in
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Reading: सौरभ बने ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
gpmtimes.ingpmtimes.in
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
gpmtimes.in > Blog > गौरेला पेंड्रा-मरवाही > सौरभ बने ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री
गौरेला पेंड्रा-मरवाही

सौरभ बने ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री

Anupam Pandey
Last updated: 2026/02/02 at 3:36 PM
Anupam Pandey 1 month ago
Share
SHARE

जिला संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की सूची जारी किए जाने पर भाजपा पेंड्रा मंडल द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जारी सूची में जिला ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें इंजीनियर सौरभ साहू को संगठन द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री शंकर चक्रधारी ने बताया कि इंजीनियर सौरभ साहू पूर्व में शासकीय इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, जिन्होंने त्यागपत्र देकर जनता की सेवा के उद्देश्य से पार्टी में पुनः सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद जैसे बड़े संगठनों में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही वे समाज में भी सक्रिय प्रतिनिधित्व रखते हैं। पार्टी के प्रति उनके समर्पण, अनुभव एवं कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं, जिला अध्यक्ष लालाजी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके पार्टी के प्रति विश्वास, निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है।
पेंड्रा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि भाजपा को ऐसे ही निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। पेंड्रा मंडल के कार्यकर्ता को जिले में बड़ी जिम्मेदारी मिलना गर्व और हर्ष का विषय है। इस निर्णय से मंडल के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नव-नियुक्त जिला महामंत्री इंजीनियर सौरभ साहू ने इस अवसर पर कहा कि जिला संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना—समाज सेवा—को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे।

स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मंडल मंत्री विमल मिश्रा, अजय राय, डा दिलीप राय, महेश मिश्रा, दिलीप साहू ,आनंद साहू, राकेश ताम्रकार,शशांक गुप्ता, हेमंत वाघे,सुयश जैन,विशाल साहू, अनुपम पांडे, रितेश गुप्ता भरता खत्री,.राधे राठौर. रंजीत ध्रुव .आभांश श्रीवासत .शुभी गुप्ता .मनीष रजक अरियन्त जैन .जागपाल सिंह. माहेश केवट .श्रेयांश जायसवाल . तनीष .राजा गुप्ता .ओम कुशवाहा .सोनू पढ़वार . सत्यम बर्मन . बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे….

Anupam Pandey

You Might Also Like

तालाब के पास चल रहे जुआ फड़ पर पेंड्रा पुलिस की कार्रवाई 03 जुआरी गिरफ्तार, ₹8,000 की नगदी, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जप्त

जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹30 हज़ार तीन सौ पचास रुपये5.18 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल एवं वाहन जप्त

खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैदप्रथम एडीजे पेंड्रा रोड ज्योति अग्रवाल ने सुनाया फैसला

पूरे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया

पेंड्रा में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की बस तालाब किनारे ‘मूर्च्छित’, स्लमवासियों को लाभ के बजाय खानापूर्ति!

Anupam Pandey February 2, 2026 February 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article फौव्हारा चौक जूल प्लॉट में जमीन “गायब” होने का मामला: 1546 वर्गफुट की अनुमति, 3500 वर्गफुट में खड़ा हो गया भवन
Next Article मण्डल पेंड्रा ग्रामीण में VB-GRAMG कार्यशाला सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?