आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल पेंड्रा ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम बचरवार स्थित सामुदायिक भवन में मण्डल स्तरीय VB-GRAMG कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री कुबेर सर्राटी जी उपस्थित रहे।


मुख्य वक्ता सर्राटी जी ने अपने संबोधन में मनरेगा की कमियों पर प्रकाश डालते हुए VB-GRAMG (जीरामजी) की विशेषताओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा लाए गए इस नए अधिनियम की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।


कार्यशाला को मण्डल अध्यक्ष राजकुमार पुरी ने संबोधित करते हुए जीरामजी के बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। वहीं जनपद उपाध्यक्ष निशांत तिवारी एवं जीवन सिंह राठौर ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री श्री हेमराज राठौर ने किया तथा आभार प्रदर्शन चन्द्रभान सिंह वाकरे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री कामता प्रसाद यादव, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री शिव गुप्ता, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष , संतलाल पोर्ते, मण्डल मंत्री श्रीमती सत्यवती गंधर्व, अशोक साहू, गर्वदीप साहू, हितेंद्र राठौर, रवि कुशवाहा, दुर्गेश राठौर, रामप्रसाद राठौर, दिलीप यादव, मिलन तिवारी, तीरथ प्रसाद सोनी, रमेश पाटकर, कमलेश वाकरे, बृजमोहन कंवर, प्रेम गंधर्व, पुने राठौर, रजनीश, श्रीमती राजकुमारी गंधर्व सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *