भारतीय जनता पार्टी मंडल पेंड्रा द्वारा दुर्गा चौक, पेंड्रा में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने 2019 पुलवामा आतंकी हमला में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा।

उनके उद्बोधन के पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस श्रद्धांजलि सभा में मंडल प्रभारी डॉ. प्रवीण राय, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ साहू, मंडल मंत्री विमल मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूधर सोनी, पवन त्रिपाठी, वेद राम कोल, अजय राय, महेश मिश्रा, डॉ. दिलीप राय, सुरेश मिश्रा, जनार्दन श्रीवास, प्रकाश काछी, नरेंद्र राठौर, अनुपम पांडे, शशांक गुप्ता ,रितेश गुप्ता ,विशाल साहू, हेमंत वाघे, सुयश जैन, आकाश ताम्रकार ,राजेश यादव,सुरेश गुप्ता, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *