मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना (CGMMSSY) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है,जो स्लम निवासियों को मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से मुफ्त इलाज, जांच और दवाएं प्रदान करती है। इस योजना के तहत डॉक्टरों की टीम शहरी झुग्गी-बस्तियों में जाकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं देती है
मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) विशेष रूप से सुसज्जित बसें, जिनमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन उपलब्ध होते हैं।जिससे मरीजों की जांच, परामर्श और दवाइयां बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाती हैं। मौके पर ही पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है। शहरी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद नागरिक इस योजना के मुख्य लाभार्थी हैं।
इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य शहरी झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले निवासियों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
किंतु पेंड्रा नगर में शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का खुलेआम लापरवाही करते हुए दुरुपयोग किया जा रहा है |

आपको दिखाई दे रही है ये बस कोई बाराती गाड़ी नहीं जो बारात का इंतजार कर रही है बल्कि ये बस मोबाइल मेडिकल यूनिट है किंतु बहुत ही दुख का विषय है जुग्गी बस्तियां स्लम क्षेत्र में ना होकर पेंड्रा नगर के शीतला सरोवर तालाब के पार किनारे लगी हुई है ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे की बस खुद बीमार चल रही है और मूर्छित होकर तालाब किनारे खड़ी है |
दूर-दूर तक कोई घर नहीं कोई मरीज नहीं कैसे इस निर्जन क्षेत्र में खड़ी हुई है इस स्थल का चयन विभाग ने कैसे किया किसे लाभ पहुंचाया जा रहा है या सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है| जबकि मौसम के परिवर्तन से कई जीवाणु और विषाणु जनित रोग जन्म ले रहे है जिससे वायरल जैसी समस्या उत्पन्न हो रही हैI जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित नगर के जुग्गी झोपड़ी में और स्लम क्षेत्र में निवास करने वाली जनता है|

मोबाइल यूनिट किस वार्ड में जाएगी किस मोहल्ले के स्लम क्षेत्र में होंगी इसका चयन कौन करता है क्या इसकी जानकारी वार्ड पार्षद को होती है क्या इसकी मुनादी कराई जाती है यह सब समझ के परे है|शासन का इसमें करोड रुपए खर्च होता है इसका किसी भी प्रकार से लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है|
इस विषय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पेंड्रा अमलदीप मिंज जी से चर्चा करने का प्रयास किया गया किंतु मोबाइल से संपर्क न हो सका |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *