By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
gpmtimes.ingpmtimes.ingpmtimes.in
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Reading: जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹30 हज़ार तीन सौ पचास रुपये5.18 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल एवं वाहन जप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
gpmtimes.ingpmtimes.in
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
gpmtimes.in > Blog > गौरेला पेंड्रा-मरवाही > जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹30 हज़ार तीन सौ पचास रुपये5.18 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल एवं वाहन जप्त
गौरेला पेंड्रा-मरवाही

जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹30 हज़ार तीन सौ पचास रुपये5.18 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल एवं वाहन जप्त

Anupam Pandey
Last updated: 2026/03/14 at 3:07 PM
Anupam Pandey 1 day ago
Share
SHARE

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के सख्त निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सघन चेकिंग एवं विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना मरवाही क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरौर एवं उषाढ के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों के माध्यम से रूपये–पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

थाना मरवाही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी जंगल एवं खाई का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि मौके पर जुआ खेलते हुए 13 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ फड़ में लगी नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी

नितपाल केवट उर्फ पिंटू, पिता दिगम्बर लाल केवट, उम्र 36 वर्ष, निवासी परासी

दिनेश कुमार केवट, पिता सुंदर लाल केवट, उम्र 42 वर्ष, निवासी रेहुंदा, थाना बिजुरी, जिला अनुपपुर (म.प्र.)

प्रहलाद प्रधान, पिता रेवालाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी चनाडोंगरी, थाना मरवाही

धनुषधारी, पिता बालगोविंद, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरौर, थाना मरवाही

राजेश गुप्ता, पिता बालमुकुंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी बरौर, थाना मरवाही

मोहम्मद सैफ अली, पिता मोहम्मद हुसैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी फिल्टर टोला कोतमा, थाना कोतमा, जिला अनुपपुर (म.प्र.)

खेमचंद केवट, पिता धनपत केवट, उम्र 26 वर्ष, निवासी हरी, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)

भुनेश्वर केवट, पिता लोकनाथ, उम्र 38 वर्ष, निवासी बरौर, थाना मरवाही

फुलेख राम केवट, पिता रामशरण केवट, उम्र 30 वर्ष, निवासी हरीं, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)

मुकेश कुमार केवट, पिता मोहन प्रसाद, उम्र 51 वर्ष, निवासी आमाडाड, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)

मोती सिंह, पिता अमर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी कटरा, थाना मरवाही

कृष्णा प्रजापति, पिता संतोष प्रजापति, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोतमा, जिला अनुपपुर (म.प्र.)

अंकित तिवारी, पिता बिन्दा प्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी बिजुरी, जिला अनुपपुर (म.प्र.)

जप्ती का विवरण

नगदी:

जुआ फड़ एवं आरोपियों से कुल ₹30,350/- नगद राशि

मोबाइल फोन:

02 नग Vivo कंपनी के स्मार्टफोन

03 नग Oppo कंपनी के स्मार्टफोन

01 नग Poco कंपनी का स्मार्टफोन

01 नग Itel कंपनी का कीपैड मोबाइल

01 नग Samsung कंपनी का कीपैड मोबाइल

कुल कीमत लगभग ₹27,500/-

वाहन:
मौके से कुल 12 मोटरसाइकिल जप्त की गईं, जिनमें Hero Glamour, Apache, HF Deluxe, Bajaj Pulsar, Honda Shine, Passion Pro, CD Dawn, Splendor आदि वाहन शामिल हैं।

वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹4,60,500/- आंकी गई है।

अन्य सामग्री:

52 पत्ती ताश

जुआ खेलने हेतु उपयोग की दरी/फट्टा

➡️ कुल जप्ती राशि: ₹5,18,350/-

जुआ संचालन कराने वाले फरार आरोपी

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि—

नान्हू उर्फ महिपाल सिंह (निवासी ग्राम उषाढ)

बाली उर्फ बालमुकुंद गुप्ता (निवासी ग्राम बरौर)

द्वारा जुआ खेलने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाता था तथा खाने-पीने की व्यवस्था, ताश पत्ती एवं हारने वालों को पैसे की व्यवस्था भी कराई जाती थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

Anupam Pandey

You Might Also Like

तालाब के पास चल रहे जुआ फड़ पर पेंड्रा पुलिस की कार्रवाई 03 जुआरी गिरफ्तार, ₹8,000 की नगदी, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जप्त

खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैदप्रथम एडीजे पेंड्रा रोड ज्योति अग्रवाल ने सुनाया फैसला

पूरे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया

पेंड्रा में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की बस तालाब किनारे ‘मूर्च्छित’, स्लमवासियों को लाभ के बजाय खानापूर्ति!

पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

Anupam Pandey March 14, 2026 March 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैदप्रथम एडीजे पेंड्रा रोड ज्योति अग्रवाल ने सुनाया फैसला
Next Article तालाब के पास चल रहे जुआ फड़ पर पेंड्रा पुलिस की कार्रवाई 03 जुआरी गिरफ्तार, ₹8,000 की नगदी, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जप्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?