
जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14.03.2026 को थाना पेंड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेंवरा में रामकृष्ण मिश्रा के घर के पीछे तालाब के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रूपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना पेंड्रा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी खेत एवं खुले स्थान का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि 03 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
🔹 कार्रवाई की मुख्य जप्ती (HIGHLIGHTS)
💰 नगदी जप्त
➡️ जुआ फड़ एवं आरोपियों से कुल ₹8,000/- नगद राशि बरामद।
📱 मोबाइल फोन जप्त
➡️ 03 नग Vivo कंपनी के मोबाइल फोन
➡️ अनुमानित कीमत ₹30,000/-
🏍 वाहन जप्त
➡️ 01 नग Apache मोटरसाइकिल (बिना नंबर)
➡️ 01 नग Splendor मोटरसाइकिल क्रमांक CG31A8342
➡️ वाहनों की अनुमानित कीमत ₹50,000/-
🎴 अन्य सामग्री
➡️ 52 पत्ती ताश
➡️ एक बोरा फट्टी
📊 कुल जुमला जप्ती
➡️ ₹88,000/-
🔹 गिरफ्तार आरोपी
ओम प्रकाश यादव
पिता – भगवानदीन यादव
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – सेंवरा, थाना पेंड्रा
नरोत्तम कश्यप
पिता – मुरितराम कश्यप
उम्र – 45 वर्ष
निवासी – पतगंवा
भोले सोनी
पिता – भीमसेन सोनी
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – बंधी, थाना पेंड्रा
🔹 पंजीबद्ध अपराध
इस संबंध में थाना पेंड्रा में
अपराध क्रमांक 80/2026
धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023
धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022
के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
👮 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना पेंड्रा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल रही—
उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव
सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया
सहायक उप निरीक्षक पन्ना लाल कुर्रे
प्रधान आरक्षक 205 रवि त्रिपाठी
आरक्षक 112 राजेश शर्मा
आरक्षक 92 सुरेन्द्र विश्वकर्मा
आरक्षक 106 हर्ष गहरवार
आरक्षक 84 दुष्यंत मशराम
आरक्षक 214 प्रमोद खलखो
✅ जिला पुलिस गौरेला–पेंड्रा–मरवाही द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।


