By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
gpmtimes.ingpmtimes.ingpmtimes.in
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Reading: नक्सलवाद के खत्म होने पर एबीवीपी पेंड्रा ने निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
gpmtimes.ingpmtimes.in
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
gpmtimes.in > Blog > गौरेला पेंड्रा-मरवाही > नक्सलवाद के खत्म होने पर एबीवीपी पेंड्रा ने निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा
गौरेला पेंड्रा-मरवाही

नक्सलवाद के खत्म होने पर एबीवीपी पेंड्रा ने निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा

Anupam Pandey
Last updated: 2026/04/10 at 8:23 AM
Anupam Pandey 1 week ago
Share
SHARE

पेन्ड्रा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पेन्ड्रा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आज देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलवाद के अंत के प्रतीक के रूप में नक्सलवाद की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई।


परिषद के कार्यकर्ताओं ने पेन्ड्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर नक्सलवाद की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, जो अंततः दुर्गा चौक पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ नक्सलवाद के पुतले (प्रतीकात्मक शव) का दहन किया।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नक्सलवाद विरोधी नारे लगाए और देश की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने वाली ताकतों के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में नक्सली हमलों में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एबीवीपी पेन्ड्रा नगर मंत्री श्रेयांश पांडेय ने कहा,
“नक्सलवाद हमारे लोकतंत्र और विकास के मार्ग में एक बड़ी बाधा है। यह विचारधारा केवल हिंसा और रक्तपात पर आधारित है। हम शासन-प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हैं और बस्तर से लेकर पूरे देश में शांति एवं सुरक्षा की कामना करते हैं।”


एबीवीपी नगर सह मंत्री आदित्य चतुर्वेदी ने कहा,
“केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयास हम सभी को नई दिशा प्रदान करते हैं और भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा में सशक्त बनाते हैं।”


इस कार्यक्रम में एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गौरेला नगर मंत्री रूप सेन, सुमन ग्वास, विभव नामदेव, आयुष चंद्रा, विकास सोनकर, सुहानी बर्मन, शौर्य जैसवाल, अभय ताम्रकार, श्याम गुप्ता, यश राठौर, अंश वर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Anupam Pandey

You Might Also Like

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पेंड्रा में महत्वपूर्ण बैठक: वर्ष भर के कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर चर्चा

भारतीय जनता युवा मोर्चा में नई नियुक्तियों से युवाओं में जोशभारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियों से युवाओं में उत्साह एवं उमंग का माहौल है।

भाजपा जिला युवा मोर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कार्यकारिणी का गठन, सिद्धार्थ दुबे बने अध्यक्ष विक्रम राठौर बने जिला मंत्री

तालाब के पास चल रहे जुआ फड़ पर पेंड्रा पुलिस की कार्रवाई 03 जुआरी गिरफ्तार, ₹8,000 की नगदी, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जप्त

जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹30 हज़ार तीन सौ पचास रुपये5.18 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल एवं वाहन जप्त

Anupam Pandey April 10, 2026 April 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पेंड्रा में महत्वपूर्ण बैठक: वर्ष भर के कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?