देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वी जन्म दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी पेंड्रा द्वारा नया बस स्टैंड पेंड्रा स्थित मुक्ति धाम में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया l
पेंड्रा नगर के मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने बताया कि पार्टी की जो मूल भावना हैं जन सेवा उसी उद्देश्य को लेकर देशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाना है उसी कड़ी में आज मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया हैl तिवारी ने बताया आगामी दिनों में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर , वृक्षारोपण ,खेल कूद प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण, चित्र कला आदि के आयोजन किए जाएंगे l
उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ,नगरपालिका उपाध्यक्ष शरद गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष श्रीवास डॉ प्रवीण राय अरुण तिवारी विनय सूर्यवानी,देव राठौर ,वेदराम कोल ,अजय राय, आनंद साहू, निर्माण जयसवाल , हीरा नांद , विमल मिश्रा ,दीपक गुप्ता,नरेंद्र राठौर,दिलीप राय स्मारू कोल आदि कार्यकता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *