इस अवसर पर सिख समाज के प्रमुख सरदार इकबाल सिंह जी ने दोनों वीर सपूतों के बलिदान की गाथा का अत्यंत मार्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि धर्म और देश की रक्षा हेतु बचपन में ही अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर बालकों को इतिहास में वह स्थान नहीं मिला, जिसके वे पूर्णतः अधिकारी हैं।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय कुलदीप सिंह धीरज(रिंकू सरदार) जी ने भी साहिबज़ादों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सिख समुदाय के देश व धर्म रक्षा में दिए गए अद्वितीय बलिदानों को स्मरण किया।
गुरुद्वारा साहिब में सिख समुदाय द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला के उपाध्यक्ष डॉ लूसन सिंह राठौर ,मंडल प्रभारी डॉ. प्रवीण राय, मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, मंडल महामंत्री कंचन सिंह, श्री राम जी श्रीवास, देव शरण राठौर, वेद राम कोल, श्री मति मुन्नी बाई कोल,पार्षद मनीष श्रीवास, पार्षद देवी सिंह, पार्षद कुलदीप सिंह, विनय सूर्यवानी, विमल मिश्रा ,अरुण तिवारी, डॉ दिलीप राय, राकेश ताम्रकार ,अजय राय, आनंद साहू, अविनाश पंजाबी, राम बहादुर सिंह ,सौरभ साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सिख समुदाय के भक्त उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *