स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुद्देशीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पेंड्रा में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया! यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एस. आर्मो की अध्यक्षता एवं विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री रमेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ!

कार्यक्रम में बैंड-बाजे के साथ विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं गर्व का वातावरण निर्मित हो गया!
कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों—ओमकार कैवर्त (97.4%), किशन लाल (93%), श्रीमयी शर्मा (92%), मोहित खांडेकर (90%), मिताली (86%) एवं चित्रगुप्त (86%)—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों में अक्षर श्रीवास (91%) एवं योगिता रजक (89%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया!
विशेष रूप से राज्य स्तरीय मेरिट सूची में 5वां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया! इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया!
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य श्री अजय राय एवं श्री विमल मिश्रा सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!
प्राचार्य श्री आर. एस. आर्मो ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है!
वहीं मुख्य अतिथि श्री रमेश तिवारी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रथम सीढ़ी है और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया!
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी!

