जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा द्वारा दिनांक 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक दस दिवसीय “मदर समर कैंप विद चिल्ड्रन” का आयोजन आदरणीय प्राचार्य श्री जे.पी. पुष्प जी के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में बच्चों एवं माताओं के सर्वांगीण विकास हेतु विविध शिक्षाप्रद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समर कैंप के दौरान बच्चों एवं माताओं को योगा, जुम्बा, एरोबिक्स, डांस, गुड टच-बैड टच, आपदा के समय बचाव, मोबाइल के दुष्प्रभाव, साफ-सफाई एवं स्वच्छ भारत अभियान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज का उपयोग, कबाड़ से जुगाड़, आकर्षक हस्तशिल्प एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
समापन दिवस पर मदर्स डे के उपलक्ष्य में माताओं एवं बच्चों का सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों एवं माताओं ने नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से मां-बच्चों के स्नेह और भावनात्मक संबंधों को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. कृष्णकांत साहू एवं डॉ. विनायक कोशले ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर राज्य की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा ताहिरा खान एवं भूमिका का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती स्वप्निल सिंह पवार द्वारा किया गया। सहयोगी के रूप में श्रीमती शांति ओट्टी ,सुमीत साहू विशेष योगदान रहा। साथी सरस्वती पुस्तकालय एवं समृद्धि कलेक्शन द्वारा समर कैंप के बच्चों को स्मृति चंद्र प्रदान किया गया।डाइट के पूर्व छात्र-अध्यापकों एवं वर्तमान छात्र-अध्यापकों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस दस दिवसीय समर कैंप में लगभग 150 बच्चों एवं माताओं ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम ने बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *