By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
gpmtimes.ingpmtimes.ingpmtimes.in
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Reading: सीमांकन टीम पर हमला, दीपक तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज ; आरोपी पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड का भी आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
gpmtimes.ingpmtimes.in
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • गौरेला पेंड्रा-मरवाही
  • बिलासपुर
  • धर्म- कला- संस्कृति
  • अपराध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
gpmtimes.in > Blog > गौरेला पेंड्रा-मरवाही > सीमांकन टीम पर हमला, दीपक तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज ; आरोपी पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड का भी आरोप
गौरेला पेंड्रा-मरवाही

सीमांकन टीम पर हमला, दीपक तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज ; आरोपी पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड का भी आरोप

Anupam Pandey
Last updated: 2026/06/02 at 12:46 PM
Anupam Pandey 1 week ago
Share
SHARE


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 1 जून 2026 — नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 1 पतेराटोला में जमीन के सीमांकन के दौरान गंभीर घटना सामने आई।  हीरा सिंह पेन्द्रो ने थाना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दीपक तिवारी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। घटना की प्राथमिकी संख्या 0200/26 (तिथि 11/05/2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ 132 एवं 221 के अंतर्गत विवेचना आरंभ की गयी है।
प्रभवित प्रतिवेदन के अनुसार, 11 मई 2026 को शाम लगभग 4:50  दो न्यायालयीन कोटवारों (गौरेला व टीकरकला) के साथ राजस्व निरीक्षक द्वारा ग्राम गौरेला स्थित खसरा क्रमांक 205/1 व 205/3 की सीमांकन कार्यवाही की जा रही थी। उसी समय एक व्यक्ति, जिसे बाद में दीपक तिवारी के नाम से पहचाना गया, मौके पर पहुंचा और पटवारी पर गंदी-गंदी अश्लील गालियाँ करते हुए हमला करने का प्रयास किया।

शिकायत में उल्लेख है कि आरोपी ने पटवारी की मोटरसाइकिल की चाबी छीनने का प्रयास किया और घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। मौके पर उपस्थित दोनों कोटवारों के साथ भी आरोपी ने धक्कामुक्की व गाली-गलौच की, जिससे वे सभी भयभीत होकर मौके से दूर भागे।
कोटवार का कहना है कि हमले के समय आवेदक और उसके अधिवक्ता घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में खतरा कम होने पर पटवारी ने राजस्व निरीक्षक को सूचित किया और 1 जून 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी। प्राथमिकी में कहा गया है कि घटना से संबंधित अन्य साक्ष्य तथा मौके का विवरण पुलिस द्वारा जुटाया जा रहा है।


स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आरोपी दीपक तिवारी पर पहले भी आपराधिक मामले रहे हैं और उसे आदतन अपराधी भी माना जाता है। जनता मे आक्रोश हैं औऱ ऐसे आदतन अपराधी की जिला बदल की मांग की गई हैं

थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि आरोप पुष्टि होते हैं तो आवश्यक विवेक के साथ गिरफ्तारी व न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जायेगी।
पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में राजस्व कार्य में बाधा डालना तथा सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाये जायेंगे। इस मामले में आसपास के लोगों तथा चश्मदीदों से भी बयान लिये जा रहे हैं।

Anupam Pandey

You Might Also Like

दस दिवसीय “मदर समर कैंप विद चिल्ड्रन” का भव्य समापन

मेधावी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, बैंड-बाजे के साथ हुआ सम्मान समारोह

📰 कार इंश्योरेंस क्लेम में देरी और पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने GPM Times को बताया

जमीन विवाद में सुपारी देकर हत्या कराने वाली महिला को उम्रकैद

विशेष रिपोर्ट: पेंड्रा का ‘मौत का बायपास’—तीन मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में 1000 जिंदगियाँ लीं, 5000 अपाहिज; क्या यह प्रशासनिक विफलता है या क्रूर खेल?

Anupam Pandey June 2, 2026 June 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article दस दिवसीय “मदर समर कैंप विद चिल्ड्रन” का भव्य समापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?